अलीगढ़, संवाददाता। सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र के हरिओम नगर स्थित एक दोमंजिला मकान में बुधवार देर रात भीषण आग लगने से 79 वर्षीय कारोबारी की दर्दनाक मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण इन्वर्टर की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर एसी के कंप्रेसर में विस्फोट होने की भी चर्चा है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरिओम नगर निवासी सुभाष चंद्र कालरा अपने घर में अकेले सो रहे थे। देर रात अचानक मकान में आग लग गई। घर से धुआं और लपटें उठती देख पड़ोसियों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरे मकान में घना धुआं भर चुका था। बचाव दल ने जब अंदर प्रवेश किया तो बुजुर्ग अचेत अवस्था में मिले। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के अनुसार, मकान के प्रवेश द्वार के पास इन्वर्टर रखा हुआ था, जिसकी वायरिंग अव्यवस्थित थी। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है। घर में बड़ी मात्रा में खेल सामग्री और प्लास्टिक का सामान रखा होने के कारण आग तेजी से फैल गई और जहरीला धुआं पूरे भवन में भर गया। फिलहाल फायर विभाग और पुलिस टीम घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने घरों में लगे इन्वर्टर, एसी और अन्य विद्युत उपकरणों की नियमित जांच कराने की आवश्यकता पर जोर दिया है।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर





















