अलीगढ़। जनपद के थाना गोण्डा क्षेत्र में शादी की तैयारियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे एक युवक की कथित तौर पर दबंगों की गाड़ी की टक्कर से मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर सुनकर सदमे में आए बुजुर्ग पिता ने भी दम तोड़ दिया। एक ही परिवार में दो मौतों से पूरे इलाके में शोक, आक्रोश और तनाव का माहौल है। जानकारी के अनुसार, युवक अपनी शादी के निमंत्रण पत्र बांटकर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि पुरानी रंजिश और चुनावी विवाद के चलते सुनियोजित हत्या है। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपियों ने जानबूझकर युवक को वाहन से टक्कर मारी। घटना में कई लोगों को नामजद किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपी पक्ष खुलेआम धमकी दे रहा है, जबकि पुलिस कार्रवाई में लापरवाही बरत रही है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों शवों को तहसील परिसर में रखकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग की। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार नहीं करने की चेतावनी दी। बताया जा रहा है कि परिवार में 27 तारीख को शादी होनी थी, लेकिन इस हादसे के बाद घर की खुशियां मातम में बदल गईं। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार ने ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन देर शाम तक ग्रामीण धरने पर डटे रहे। स्थिति को देखते हुए इगलास कोतवाली पुलिस समेत कई थानों की पुलिस मौके पर तैनात रही और हालात पर नजर बनाए हुए है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर





















