दैनिक जिला नज़र संवाददाता
फतेहपुर सीकरी/आगरा। थाना क्षेत्र सीकरी के गांव वरनावई निवासी शहीद जितेंद्र सैनी पुत्र श्री दाऊजी राम सैनी जो सीआरपीएफ में देश सेवा के लिए तैनात थे। राष्ट्र की सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए।
शहीद का पार्थिव शरीर सोमवार को दिल्ली से रवाना होकर लगभग 2:00 बजे उनके पैतृक ग्राम बनाॅवई थाना फतेहपुर सीकरी पहुंचा तो लोगों का हुजूम उमर पड़ा वीर सपूत के अंतिम दर्शन एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों की भीड़ जमा हो गई और शहीद जितेन्दर सैनी अमर रहे भारत माता की जयकारे लगाते रहे।
इसके साथ ही ग्रामीणों ने स्मारक बनाने की मांग की वहीं गारद ने गांव में पहुंचकर सलामी दी मृतक आरक्षी का सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया अचानक हुई मौत से परिवार के लोग स्तब्ध थे।





















