जिला नजर संजय भारद्वाज
अलीगढ़। गांधी पार्क थाना क्षेत्र में एक युवती को कथित रूप से गलत पहचान बताकर अपने साथ ले जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को रोक लिया। मामले को लेकर स्थानीय लोगों और हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी मौके पर पहुंचकर विरोध जताया।
परिजनों का आरोप है कि युवक ने अपना नाम छिपाकर युवती से संपर्क किया था। आरोप के अनुसार मुवीन नामक युवक ने स्वयं को मोनू बताकर युवती से जान-पहचान बढ़ाई। युवती को अपने साथ ले जाने की सूचना मिलने पर परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी।

घटना के बाद परिजनों ने थाना गांधी पार्क में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल गांधी पार्क थाना पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक संयम बरतने की अपील की है।





















