इगलास /अलीगढ l इगलास नगर के लिए अत्यंत दुःखद समाचार है कि अम्बेडकर पार्क के संस्थापक एवं समाज के मार्गदर्शक श्री श्योदान सिंह विमल का स्वर्गवास हो गया। उनके निधन से परिवार, समाज तथा उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर व्याप्त है।
परिजनों एवं समाज के लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए भगवान गौतम बुद्ध की कृपा एवं आशीर्वाद की कामना की। इस अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
समाज के लोगों ने कहा कि श्री विमल ने अपने जीवनकाल में सामाजिक जागरूकता, शिक्षा एवं समाजहित के अनेक कार्य किए। अम्बेडकर पार्क की स्थापना सहित उनके योगदान सदैव स्मरणीय रहेंगे। उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए सभी ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प व्यक्त किया।
विनम्र श्रद्धांजलि।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें





















