दैनिक जिला नगर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। 14 जून को शमशाबाद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अनावरण और AP इंटर कॉलेज मैदान पर होने वाली सभा की तैयारियों को लेकर फतेहाबाद में बैठक आयोजित की गई। तेजेंद्र फार्म हाउस पर हुई इस बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री राम सकल गुर्जर ने की।
बैठक में पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष प्रशांत पोनिया समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण फतेहाबाद तहसील क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।
पूर्व मंत्री राम सकल गुर्जर ने कहा कि अनावरण समारोह के बाद होने वाली सभा में फतेहाबाद क्षेत्र से हजारों लोग शामिल होंगे। इसके लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। सभी कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर 12 जून तक सूची तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, ताकि लोगों के लिए बस और अन्य वाहनों की व्यवस्था की जा सके।

जिला अध्यक्ष प्रशांत पोनिया ने कहा कि रक्षा मंत्री के कार्यक्रम में भारी संख्या में शामिल होकर कार्यकर्ता विपक्षियों को अपनी ताकत का एहसास कराएंगे।
बैठक में पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा, नितिन वर्मा, राजेश कुशवाहा, हरिओम रावत, रवि शल्य, आशा देवी, बबीता चौहान, अंकित गुप्ता, रमाकांत गुप्ता, हीरा सिंह, मनोहर सिंह, डॉ. सुरेश जरारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





















