अलीगढ़। संयुक्त आयुक्त उद्योग का कार्यभार ग्रहण करने के बाद श्रीमती अंजू रानी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को प्राथमिकता देते हुए मंगलवार को बैंकिंग अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में एलडीएम कैनरा बैंक, विभिन्न बैंकों के समन्वयक, शाखा प्रबंधक एवं उपायुक्त उद्योग मौजूद रहे।
बैठक में योजना के अंतर्गत प्राप्त और लंबित आवेदनों की विस्तार से समीक्षा की गई। संयुक्त आयुक्त उद्योग ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र युवाओं के आवेदनों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने का अवसर मिल सके।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य युवाओं को रोजगार मांगने वाला नहीं बल्कि रोजगार देने वाला बनाना है। योजना के सफल संचालन के लिए उद्योग विभाग और बैंकिंग संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।
श्रीमती अंजू रानी ने बैंकर्स से आवेदनों की जांच, स्वीकृति और ऋण वितरण प्रक्रिया में तेजी लाने का आह्वान किया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा की जाएगी और पात्र आवेदकों को समयबद्ध लाभ दिलाने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे।
अधिकारियों ने योजना के लक्ष्यों को समय पर पूरा करने और अधिकाधिक युवाओं को लाभान्वित करने के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर





















