दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। गंगा दशहरा के अवसर पर ग्राम भोलपुरा भरापुर जोनेश्वर यमुना घाट स्थिति मराठा कालीन शिव मंदिर पर मंदिर कमेटी और ग्रामीणों के सहयोग से 25 मई सोमवार को गंगा दशहरा के अवसर पर विशाल मेले का आयोजन किया जा रहा है।
यमुना घाट व्यवस्थापक कपिल वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मराठा कालीन शिव मंदिर पर पहली बार लगने वाले विशाल मेले की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है।
उन्होंने बताया मेले में दुकान लगाने वाले दुकानदारों को इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से अपील किया कि मेले में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर मेले की शोभा बढ़ाएं और भोलेनाथ का आशीर्वाद लें।
अगर देखा जाए तो यमुना घाट स्थित मराठा कालीन शिव मंदिर पर गंगा दशहरा के अवसर पर बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण और कस्बा फतेहाबाद की बड़ी संख्या में जनता यमुना नदी में डुबकी लगाकर भोले के दरबार में पूजा अर्चना भोलेनाथ का आशीर्वाद लेते हैं।
मेले को लेकर घाट व्यवस्थापक द्वारा यमुना घाट की साफ सफाई का कार्य कराया जा रहा है जिससे गंगा दशहरे पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।





















