दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फतेहाबाद पर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का विरोध प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। दूसरे दिन भी कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर अपनी ड्यूटी निभाई और सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।
संविदा कर्मियों का कहना है कि पिछले कई महीनों से वेतन न मिलने के कारण उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद कर्मचारी मरीजों की सेवाओं में लगातार जुटे हुए हैं। कर्मचारियों ने सरकार से जल्द वेतन भुगतान की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
आंदोलन का नेतृत्व संविदा कर्मचारियों के जिला अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह यादव ने किया। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते वेतन जारी नहीं किया गया तो कर्मचारी हड़ताल करने को मजबूर होंगे।प्रदर्शन में प्रमुख रूप से डॉ. पवन यादव, डॉ. राखी शर्मा, डॉ. जूही हसन, सौरव कुलश्रेष्ठ, राहुल पाठक, पारस यादव, डॉ. आशा, डॉ. जमाल अहमद, सुमन, पूनम, अरविंद, मोहन सिंह सहित सभी संविदा स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।





















