जिला नजर ब्यूरो चीफ
अलीगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएसपी अलीगढ़ द्वारा जनपद के समस्त थानों में तैनात बीट आरक्षियों की बीट बुक की गहन समीक्षा की गई।
इस दौरान बीट बुक में अंकित प्रविष्टियों की गुणवत्ता, अद्यतन स्थिति तथा बीट से संबंधित सूचनाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया।
समीक्षा के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि बीट आरक्षी अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर नियमित रूप से सूचनाएं अद्यतन करें तथा बीट बुक में पूर्ण एवं स्पष्ट विवरण अंकित करें।
एसएसपी द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं बीट आरक्षियों को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा जनसंपर्क को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।
उन्होंने कहा कि बीट प्रणाली पुलिस व्यवस्था की रीढ़ है, इसलिए बीट बुक का समय-समय पर अद्यतन रहना अत्यंत आवश्यक है। इस समीक्षा का उद्देश्य पुलिसिंग को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाना है।





















