जिला नजर संवाददाता
अलीगढ़। कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नीरज जादौन ने पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त की।
गश्त के दौरान एसएसपी ने बाजारों में मौजूद व्यापारियों और नागरिकों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने लोगों से सतर्क एवं सजग रहने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
इस दौरान संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की जांच भी की गई तथा संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत दिखाई दिया।





















