दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद पुलिस ने आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पर जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया। वही ड्रिंक एंड ड्राइव के 6 चालान किए गए।
सैकड़ो की संख्या में गाड़ियों को चेक किया गया। इस दौरान एसीपी इमरान अहमद समेत तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे। डीजी ट्रैफिक के निर्देश पर शनिवार तथा रविवार को सभी एक्सप्रेस वे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
इसी क्रम में शनिवार देर रात आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद के नेतृत्व में फतेहाबाद पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में गाड़ियों को चेक किया गया है। इस दौरान 6 वाहन चालकों के ड्रिंक एंड ड्राइव के चालान किए गए।
इस दौरान ट्रक, सवारी बसें ,कर आदि को रोक कर चेक किया गया। पुलिस द्वारा की गई है जबरदस्त चेकिंग अभियान से हड़कंप मचा रहा। इस दौरान एसीपी इमरान अहमद, इंस्पेक्टर तरुण धीमान, उपनिरीक्षक शिव प्रकाश सिंह समेत तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे।





















