जिला नजर संवाददाता
अलीगढ़। जिले के थाना लोधा क्षेत्र के उपकेंद्र डिगसी पर दिनदहाड़े मोबाइल चोरी की घटना सामने आई है जानकारी के अनुसार एक आशा कार्यकत्री अपनी एक्टिवा खड़ी कर दोपहर करीब 1 बजे के करीब अंदर पानी पीने गई थीं इसी दौरान अज्ञात चोरों ने एक्टिवा की डिग्गी खोलकर उसमें रखा मोबाइल फोन चोरी कर लिया और मौके से फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। काफी तलाश के बाद भी चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़िता द्वारा मामले की तहरीर थाना लोधा पुलिस को दे दी गई है

स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले का जल्द खुलासा करने और क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है। दिनदहाड़े हुई इस चोरी से लोगों में दहशत का माहौल है





















