जिला नजर संवाददाता
हाथरस। जोन स्तरीय भारोत्तोलन क्लस्टर प्रतियोगिता 2026 में आगरा जोन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पूरे जोन का नाम रोशन कर दिया। प्रतियोगिता में आगरा जोन की महिला टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया, जबकि पुरुष टीम ने उपविजेता ट्रॉफी हासिल की।

वहीं योगा प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड, सिल्वर और कांस्य पदक जीतकर आगरा जोन का गौरव बढ़ाया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों और विभागीय अधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
खिलाड़ियों की सफलता पर एसपी हाथरस ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण का ही परिणाम है कि आगरा जोन लगातार खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है।
प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। पदक और ट्रॉफी जीतने के बाद खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय कोच और टीम के सहयोग को दिया।





















