जिला नजर ब्यूरो चीफ संजय भारद्वाज
अलीगढ़। शहर में सामाजिक सेवा के तहत करणी सेना एवं साईं दान फाउंडेशन द्वारा जिला चिकित्सालय मालखान सिंह में गरीब, असहाय और जरूरतमंद टीबी मरीजों को पोषण आहार एवं दवाई किट वितरित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी मरीजों को उपचार के साथ बेहतर पोषण उपलब्ध कराना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में करणी सेना के जिलाध्यक्ष सुमित तोमर मौजूद रहे। उनके साथ युवा शक्ति जिलाध्यक्ष अंकित सैनी, जिला महामंत्री मोहित वार्ष्णेय, जिला प्रवक्ता चर्चित शर्मा तथा जिला मुख्य सलाहकार यशवेंद्र प्रताप सहित अन्य करणी सैनिकों ने सहभागिता की।
इस दौरान संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने के लिए दवाइयों के साथ पौष्टिक आहार भी बेहद आवश्यक है। समाज के सक्षम लोगों को जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए।
कार्यक्रम में मरीजों को फल, पौष्टिक खाद्य सामग्री और आवश्यक दवाइयों की किट वितरित की गई। मरीजों एवं उनके परिजनों ने इस पहल के लिए संस्था के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक और जनहित के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके।





















