जिला नजर संवाददाता
कासगंज। पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान एसपी कासगंज ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में पहुंचे लोगों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज करते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
एसपी ने कहा कि जनता की समस्याओं का शीघ्र और निष्पक्ष समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर शिकायत को संवेदनशीलता के साथ लेते हुए निर्धारित समयसीमा में उसका समाधान कराया जाए।
इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनमें भूमि विवाद, आपराधिक मामले और अन्य जनसंबंधित शिकायतें शामिल रहीं। पुलिस प्रशासन ने सभी मामलों में उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।





















