जिला नजर ब्यूरो चीफ संजय भारद्वाज
जवां/अलीगढ़। जनपद के थाना जवाँ क्षेत्र में जमीन की पैमाइश को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
यह कार्रवाई मु0अ0सं0 175/26 के तहत धारा 191(2)/191(3)/190/109(1)/115(2)/131(1) बीएनएस व 07 सीएल एक्ट में की गई।
प्राप्त सूचना के अनुसार थाना जवाँ क्षेत्र के ग्राम बरौली में जमीन की पैमाइश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था।
थाना पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जवां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 9 अभियुक्तोंप्रवीन कुमार पुत्र भोला निवासी गावरी, नखलेश्वर पुत्र शिवकुमार निवासी सोगरा, प्रमोद गौड पुत्र डोरीलाल शर्मा निवासी नूरपुर थाना गभाना, शुभम गौड पुत्र प्रमोद गौड निवासी नूरपुर थाना गभाना, महाराज सिंह पुत्र करण सिंह निवासी सोगरा थाना जवां, हरिओम पुत्र भगवत प्रसाद निवासी सोगरा, थाना जवां, इंद्रजीत पुत्र लीलाधर निवासी सोगरा, राजकुमार पुत्र विजय पाल निवासी सोगरा थाना जवां, मदन गौड पुत्र देवीशरण निवासी सोगरा थाना जवां को थाना जवां क्षेत्र से गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम मे वरिष्ठ उप निरीक्षक घनश्याम सिंह, उप निरीक्षक जितेंद्र पाराशर, उप निरीक्षक रोहित कुमार, उप निरीक्षक रामवीर सिंह ओपन निरीक्षक मोहित उपाध्याय, कांस्टेबल पवन कुमार, कांस्टेबल मुकुल वशिष्ठ,कांस्टेबल विवेक प्रताप मौजूद रहे।
थाना पुलिस द्वारा उपरोक्त मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ाई गई है।





















