दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। थाना फतेहाबाद पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार 29 अप्रैल 2026 को वादी ने थाना फतेहाबाद में तहरीर देकर बताया था कि उसकी मोटरसाइकिल मोहल्ला जाटवान कलां फतेहाबाद में खड़ी थी, जहां से अज्ञात चोर बाइक चोरी कर ले गए।
इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।पुलिस आयुक्त आगरा एवं उच्च अधिकारियों के निर्देशन में मामले के खुलासे के लिए टीम गठित की गई।
इसी क्रम में शनिवार को थाना फतेहाबाद पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक चोरी की मोटरसाइकिल लेकर फतेहाबाद रेलवे पुलिया अंडुआनपुरा रोड के पास खड़ा है।
सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कुलदीप तोमर पुत्र प्रदीप कुमार निवासी ग्राम शेखपुर धमैना थाना शमशाबाद आगरा को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 29 अप्रैल को जाटवान कलां क्षेत्र से बाइक चोरी की थी और उसे बेचने की फिराक में था।
पुलिस ने मुकदमे में धारा बढ़ाते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक तरूण धीमान, उपनिरीक्षक पवन कुमार, यासिर बेग, अनुज कुमार, अखिलेश कुमार तथा कांस्टेबल रोहित कुमार शामिल रहे।





















