जिला नजर ब्यूरो चीफ संजय भारद्वाज
इगलास/अलीगढ़। तहसील इगलास के गांव छैचऊ में जमीन के वारिस को लेकर शनिवार को महापंचायत आयोजित हुई, जिसमें दो पक्ष आमने-सामने आ गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 14–15 वर्ष पहले गांव छोड़कर गई महिला गीता देवी पत्नी निरंजन सिंह ने गांव के स्व. अतर सिंह पुत्र भमान सिंह के परिवार पर संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया।
गीता देवी का कहना है कि विवादित संपत्ति उनके परिवार के स्व.शिवचरन सिंह उर्फ़ दास की है।
गीता देवी का कहना है कि स्व0शिवचरन सिंह उर्फ़ दास ही अतर सिंह पुत्र भगवान सिंह थे उन्होंने आरोप लगाया कि लेखपाल सहित कुछ सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत से भोला सिंह पुत्र अतर सिंह ने जमीन अपने नाम दर्ज करा ली है।
पंचायत में मौजूद लोगों द्वारा जब महिला से जमीन सम्बंधित पुराने कागजात मांगे गए तो वह कोई ठोस दस्तावेज पेश नहीं कर सकीं, जिससे माहौल गरमा गया।
स्थिति को संभालने के लिए मौजूदा ग्राम प्रधान को बुलाया गया। गांव के लोगों और प्रधान ने अपने-अपने सुझाव पंचायत के सामने रखे। ग्रामीणों का कहना था कि पिछले 15 वर्षों में तीन पंचायत चुनाव हो चुके हैं, लेकिन अब तक मृतक की संपत्ति के वारिस को लेकर कोई विवाद सामने नहीं आया था।
गांव के बुजुर्गों ने मृतक को शिवचरन उर्फ दास पुत्र भगवान सिंह के नाम से पहचाना जाना बताया। इस दौरान ग्रामीणों ने परिवार रजिस्टर, वोटर लिस्ट, राशन कार्ड और खतौनी जैसे दस्तावेज पंचायत के सामने प्रस्तुत किए। वहीं दूसरी ओर, भोला सिंह पुत्र अतर सिंह ने भी जमीन से जुड़े खसरा-खतौनी के कागजात पेश किए।
पंचायत के दौरान कुछ लोगों के बीच बहस बढ़ने पर विवाद की स्थिति बन गई, लेकिन मौके पर मौजूद सचिव और अन्य ग्रामीणों ने समझा-बुझाकर माहौल शांत करा दिया। फिलहाल विवाद का कोई अंतिम समाधान नहीं निकल सका है और स्थिति यथावत बनी हुई है।
वही मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने स्थिति को जानने का प्रयास किया तो गांव व समाज के लोगों द्वारा जानकारी दी गई कि उक्त संपत्ति न्यायलय सिविल जज कनिष्ठ प्रभाग इगलास व तहसीलदार इगलास के यहां सुनवाई चल रही है लेकिन स्थानीय राजनीती व चुनाव नजदीक होने के कारण विवाद को गांव पंचायत स्तर पर सुलझाने का प्रयास करने के है फिलहाल पंचायत स्तर पर कोई हल नहीं निकल सका है





















