दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। गुरुवार देर रात करीब 2:50 बजे बरातियों से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई। बस फिरोजाबाद से राजपुर चुंगी, आगरा जा रही थी।
बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आ जाने के कारण बस आगरा-बाह बाईपास रोड स्थित अवंतीबाई चौराहे के पास डिवाइडर से टकरा गई।
सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अपराध राजवीर सिंह, उपनिरीक्षक योगेंद्र गोस्वामी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
हादसे में बस में सवार प्रदीप कुमार पुत्र बंगाली बाबू, पप्पू पुत्र भूरी सिंह, अनिकेत पुत्र भगवान दास, रवि पुत्र सुमेर सिंह, ईशू पुत्र नीलम कुमार और राकेश पुत्र प्रभुदयाल निवासी छोटा उखुर्रा, राजपुर चुंगी, थाना सदर घायल हो गए।

घटना के बाद बस में मौजूद अन्य चुटैल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद अपने गंतव्य को रवाना हो गए। सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। सभी घायलों का उपचार जारी है।





















