दैनिक जिला नज़र संवाददाता
आगरा। ताजनगरी आगरा में सोमवार 27 अप्रैल 2027 अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार सोमवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के बैनर तले शिक्षामित्रों ने जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह छौंकर के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित होकर जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए अपनी आवाज बुलंद की।
साथ ही अपनी मांगों को लेकर तीन सूत्रीय ज्ञापन नवागत जिलाधिकारी मनीष बंसल को सौंपकर शिक्षामित्रों की समस्याओं से अवगत कराते हुए भारतीय जनगणना कार्य 2026 में मनमाने तरीका से मूल तैनाती ग्राम पंचायत से 60 से 70 किलोमीटर दूर नगर निगम में लगायी जा रही ड्यूटी को लेकर नाराजगी ब्यक्त की और स्पष्ट कह दिया है कि शिक्षामित्रों को जून के महीने में सिर्फ 15 दिन का ही मानदेय मिलता है।
1 जून से लेकर 15 जून तक का मानदेय नहीं मिलता है यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो मजबूर होकर जनगणना ड्यूटी का बहिष्कार करने को बाध्य होंगे। जिलाधिकारी महोदय द्वारा संगठन की सभी बातों को
गम्भीरता पूर्वक सुनकर समाधान करने का अस्वाशन दिया है। और कहा है कि किसी को कोई परेशानी न आये इसके लिए हम सामंजस्य बनाने की पूरी कोशिश करेंगे प्रयास रहेगा कि जो शिक्षक शहर से दूर जाकर नोकरी करते हैं उन्हें शहर में लगाया जाए और शिक्षामित्रों की ड्यूटी ग्रामीण क्षेत्र में ही लगायी जाये।
ज्ञात हो कि आगामी 22 मई 2026 से शुरू हो रहे जनगणना कार्य में तहसील स्तर पर अधिकारी बने बैठे तथाकथित बाबुओं द्वारा विकासखंड जगनेर, खेरागण, बाह, पिनाहट, शमसाबाद, एत्मादपुर, अछनेरा, फतेहपुर सीकरी, अकोला, बरौली अहीर आदि ब्लॉक के शिक्षामित्रों की जनगणना ड्यूटी नगर निगम क्षेत्र में उनके मूल तैनाती स्थल से काफी दूर लगाकर काम करने का अनावश्यक दबाब बनाया जा रहा है जिससे शिक्षामित्रों में आक्रोश व्याप्त है।
प्रदर्शन में महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष गीता बघेल, जिला मंत्री मनीषा यादव, जिलाउपाध्यक्ष भूरी सिंह सोलंकी, जितेन्द्र सिंह परमार, दलवीर सिंह, विनोद बघेल, उमेश परमार, मुकेश पचौरी, राजकुमारी, उषा, कल्पना, नवनीत शर्मा, वंदना, सुनीता तोमर, विमलेश कुमारी, सर्वेश,मंगला शर्मा, प्रेमलता, कामिनी सर्वेश, श्यामो, जितेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, ओमवीर, राम नरेश, राम अवतार, केदार, रामकुमार, दिनेश, नरेश, धारा, कालीचरण, पीतम, अमरदीप, ब्रजेश, हरेंद्र, मुकेश, नवल जोनवार, रिपुदमन, गिरीश शर्मा सहित आदि शिक्षामित्र मुख्य रूप से उपस्थित रहे।























