जिला नजर संवाददाता
फतेहपुर सीकरी/आगरा। ग्राम पंचायत बसेरी काजी के ग्राम इमलावदा में विगत दिवस मजदूर गरीब परिवार सुन्दरलाल पुत्र मानसिंह व लाखन पुत्र मानसिंह के दोनों भाइयों के घरों में गैस सलेंडर के फटने से आग लग गई ,जिससे दोनों भाइयों के घरों में आग से गृहस्थी सामान का जलकर बहुत नुक़सान हुआ था ।
आग घटना के बाद पीड़ितपरिवार बेहद कठिन हालात में आ गया , ग्रामीण ने भाईचारे एकता की विशाल दिखाते हुए मिलकर पीड़ित परिवार की मदद करने का वीणा उठाया ,सबने मिलकर 61000 हजार रुपए नगदी व गेहूं एकत्रित कर पीड़ित परिवार को दिए ।
जिसमें मौजूद इस दौरान बलवीर नेता ,मांगी काका ,जग्गो दुकानदार,हरिकृष्ण ,देवेंद्र,अनिल, मुनेश चाहर , प्रधान महावीर सिंह ,डालू ठेकेदार ,धर्मवीर सिंह,शीलू सोगरवाल,हरदेव सिंह,रिंकू सिंह समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे ।























