फतेहपुर सीकरी/आगरा: पुलिस ने ईमानदारी और तत्परता की मिसाल पेश की। शादी से लौटते वक्त एक महिला का बैग ऑटो में छूट गया था।
महिला ने तुरंत थाना सीकरी में सूचना दी।थाना प्रभारी आनंद बीर ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तुरंत पुलिस टीम गठित की। महिला के मुताबिक बैग में 500 ग्राम चांदी के आभूषण और अन्य जरूरी सामान था।
पुलिस की कार्रवाई:
टीम में SI दिलशाद, सोम, रोहित और आरक्षी सुहाती शामिल थे। टीम ने फतेहपुर सीकरी से अछनेरा-किरावली रूट पर लगे सभी CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और ऑटो चालक को खोज निकाला।
मात्र 8 घंटे की मेहनत के बाद बैग बरामद कर लिया गया। बैग में रखे 500 ग्राम चांदी के आभूषण और पूरा सामान सुरक्षित महिला को सुपुर्द कर दिया गया।महिला और परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताया। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस तेज कार्रवाई की सराहना की।























