जिला नजर ब्यूरो चीफ संजय भारद्वाज
अलीगढ़। आगामी होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकल-विहीन ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अलीगढ़ अविनाश कुमार ने जनपद में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा कक्षों में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया और निर्देश दिए कि प्रत्येक गतिविधि पर सतर्क नजर रखी जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता या नकल की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता एवं शुचिता के साथ सम्पन्न कराया जाए। साथ ही अभ्यर्थियों की सुविधाओं—जैसे बैठने की व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं—को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया।
प्रशासन ने परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।























