जिला नजर ब्यूरो चीफ संजय भारद्वाज
अलीगढ़। थाना बन्नादेवी क्षेत्र के सराय बाबू इलाके में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात से हड़कंप मच गया।
नकाबपोश चोरों ने एक सूने घर में घुसकर करीब 60 हजार रुपये की नकदी और लाखों रुपये के पुश्तैनी सोने के जेवरात चोरी कर लिए।
पीड़ित लोकेश कुमार वाष्णेय के अनुसार, सुबह करीब 11:30 बजे उनकी पत्नी उमा वाष्णेय अपने बेटे प्रांजुल के साथ दीनदयाल अस्पताल में सीटी स्कैन की रिपोर्ट लेने गई थीं। घर पर उनकी 80 वर्षीय वृद्ध माता कुसुमलता अकेली थीं।
दोपहर करीब 1:25 बजे जब परिजन वापस लौटे, तो घर की छत पर कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए। शक होने पर जब वे ऊपर पहुंचे तो कमरों का सामान बिखरा मिला और अलमारी के लॉकर टूटे हुए थे।
चोर घर से लगभग 60 हजार रुपये नकद और सोने के कई कीमती जेवरात ले गए, जिनमें पुश्तैनी आभूषण, जंजीर, अंगूठियां, टॉप्स और कुंडल शामिल हैं।
घटना की सूचना तत्काल 112 नंबर पर दी गई। पीड़ित ने थाना बन्नादेवी में लिखित शिकायत देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश कर रही है। पीड़ित लोकेश कुमार मधोक ने जानकारी देते हुए बताया कि हम लोग अस्पताल गए थे, घर पर मां अकेली थीं।
वापस आए तो घर का सारा सामान बिखरा मिला और जेवर-नकदी गायब थी। पुलिस से जल्द कार्रवाई की उम्मीद है।वही आदित्य बंसल एसपी सिटी ने जानकारी देते हुए बताया मामले की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।























