जिला नजर संजय भारद्वाज
अलीगढ़। थाना खैर पुलिस ने जान से मारने की नीयत से किए गए हमले के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार 19 अप्रैल 2026 को आरोपियों ने वादी पर जानलेवा हमला किया था। इस संबंध में थाना खैर में मुकदमा संख्या 238/26 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी अवधेश सिंह पुत्र प्रेमपाल एवं आदेश पुत्र प्रेमपाल, निवासी ग्राम बांकेर थाना खैर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी थाना क्षेत्र खैर से ही की गई है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया एक फावड़ा भी बरामद हुआ है। दोनों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में अतिरिक्त निरीक्षक रितेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।























