जिला नजर संवाददाता
एटा। जिलाधिकारी ने शासन के निर्देशों के क्रम में आयोजित उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट–2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) एटा के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की चेकिंग, बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष रहे तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता न होने पाए।

एसएसपी ने पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाए।
अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर मौजूद अभ्यर्थियों से संवाद कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली और उन्हें किसी भी असुविधा की स्थिति में तत्काल सूचित करने के लिए कहा।
इस निरीक्षण का उद्देश्य परीक्षा को पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना रहा।























