जिला नजर ब्यूरो चीफ संजय भारद्वाज
अलीगढ़। थाना इगलास पुलिस ने छेड़छाड़ व मारपीट के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुकदमा संख्या 204/2026 के तहत की गई, जिसमें विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 अप्रैल 2026 को ग्राम चंदफरी में दो पक्षों के बीच लड़कियों पर अभद्र टिप्पणी को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने पीड़िता के घर में घुसकर मारपीट की तथा उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ की।
घटना के संबंध में थाना इगलास में मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों सुशील उर्फ सीलो पुत्र रामजी लाल तथा शिवकुमार पुत्र रामजी लाल, निवासी चंदफरी—को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को थाना क्षेत्र इगलास से ही पकड़ा गया है और उनके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई।























