जिला नज़र संवाददाता दिलशाद समीर
फतेहपुर सीकरी/आगरा। मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर कस्बे में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। अंबेडकर पार्क, शिवपुरी मोहल्ला, मुड़िया खेड़ा तथा नगर गांव में स्थित बाबा साहब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान कस्बे के विभिन्न क्षेत्रों में रैली भी निकाली गई। रैली में शामिल लोगों ने ‘बाबा साहब अंबेडकर अमर रहें’ के नारे लगाए। कार्यक्रम में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भागीदारी की।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहम्मद इस्लाम, पालिका के सभासदों समेत अन्य नागरिक उपस्थित रहे।
बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर अम्बेडकर पार्क शिवपुरी फतेहपुर सीकरी में प्रतिमा पर पहुंच कर साफा एवं माला पहनाकर खिराजे अकीदत पेश कि एवं वही विशाल भंडारे का आयोजन समाजवादी पार्टी सभासद शकील उस्मानी द्वारा किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे समाजवादी पार्टी जिला उपाध्यक्ष आगरा राशिद हसन चिश्ती, ने भंडारे का वितरण किया।
इस मौके पर मौजूद रहे शाकिर अब्बास, सगीर मुस्तफाई, आरिफ खान अल्वी,इब्राहिम अब्बास, पूर्व सभासद सुनील कुमार, पूर्व सभासद इदरीस सिद्दीकी ,असलम इंजिनियर, पूर्व सभासद,अशफाक जाफरी, शाकिर उस्मानी, सलमान, उस्मानी, आरिफ अब्बास, असलम कुरैशी, वसीम कुरैशी, एवं अन्य सम्मानित साथी मौजूद रहे
उल्लेखनीय है कि 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पूरे देश में सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को स्मरण करते हुए मनाई जाती है।























