शमसाबाद के ए पी इंटर कॉलेज में 14 जून को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा होगा मूर्ति अनावरण
गोविंद पाराशर – संवाददाता आगरा 5
आगरा। शमशाबाद नगर में 14 जून (रविवार) को आयोजित होने वाले वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा अनावरण समारोह एवं किसान, जवान, महिला स्वाभिमान रैली के निमंत्रण एवं जनसंपर्क अभियान के तहत विधानसभा खेरागढ़ स्थित राघव मैरिज होम में सम्मानित नागरिकों, माताओं-बहनों, युवाओं एवं वरिष्ठजनों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम से पहले जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू भदौरिया का क्षेत्रीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक वीर योद्धा ही नहीं, बल्कि राष्ट्र स्वाभिमान, साहस और त्याग के अमर प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि शमशाबाद में आयोजित होने वाला यह समारोह पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। समारोह में भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा
महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा, जिससे यह आयोजन ऐतिहासिक बन जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने और महाराणा प्रताप के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में अमर सिंह भगत जी, एड जोगेंद्र सिंह परमार, बच्चू सिंह सिकरवार, गजेंद्र सिंह सिकरवार, प्रमोद तोमर, शिशुपाल सिकरवार, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विष्णु सिकरवार, विजयपाल सिकरवार, सीपी सिंह पूर्व प्रमुख,बृजेश प्रधान, बच्चन सिंह प्रधान, ओमवीर सिंह, डॉ. श्यामवीर सिंह, रामेन्द्र सिकरवार,एडवोकेट जितेंद्र सिकरवार, अजय सिकरवार, उदय प्रताप सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मनीष सिंह, देवप्रकाश सिंह सिकरवार, अरविंद सिकरवार सरपंच,सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के बाद जनसंपर्क अभियान के दौरान नगला कमाल गांव में भी आयोजकों का ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर गजेंद्र सिंह लंबरदार, सुरेश सिकरवार पूर्व प्रधान, थान सिंह सिकरवार, मनोज परमार प्रधान, संदीप सिकरवार, डॉ. अजीत सिकरवार, पत्रकार शिवम सिकरवार,राघवेंद्र सिंह, हरि सिंह तोमर, विजयराज सिंह, भोला सिकरवार, विक्की ठाकुर, संगम सिकरवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।





















