दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता के पिता शंकर सुमन गुप्ता का बीती बृहस्पतिवार रात आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
शुक्रवार को गमगीन माहौल में मोक्ष धाम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इससे पहले उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा।
शोक जताने वालों में प्रमुख रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि प्रकाश शल्या, माथुर वैश्य मंडल अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता, आकाश मेरोठिया, दिनेश गुप्ता डीसी, मुकेश शल्या, संजय अनवारिया, सचिन गुप्ता, रमाकांत गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
स्थानीय लोगों ने शंकर सुमन गुप्ता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।





















