मथुरा। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री, देश में सामाजिक परिवर्तन की महानायिका बहन सुश्री मायावती जी के आशीर्वाद से बसपा के वरिष्ठ एवं समर्पित मिशनरी साथियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बसपा के कर्मठ, जुझारू, निडर एवं लोकप्रिय नेता मा. श्री सत्यप्रकाश कर्दम जी (पूर्व जिला अध्यक्ष मथुरा, पूर्व मंडल प्रभारी आगरा एवं वर्तमान प्रभारी मथुरा-वृंदावन विधानसभा) तथा मा. श्री ओमप्रकाश बघेल जी (पूर्व जिला महासचिव बसपा मथुरा एवं वर्तमान जिला संयोजक बसपा भाईचारा कमेटी मथुरा) को बसपा भाईचारा कमेटी आगरा मंडल का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में हर्ष की लहर है।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने दोनों वरिष्ठ नेताओं को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में बहुजन मिशन को नई मजबूती मिलेगी और संगठन को और अधिक विस्तार मिलेगा।
इस अवसर पर सभी साथियों ने दोनों नेताओं के उज्ज्वल कार्यकाल के लिए अनंत मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।






















