धौलपुर/राज.। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आज 26 मार्च 2026 को शहर में भव्य रामनवमी शोभायात्रा निकाली जाएगी।
श्री रामनवमी भव्य शोभायात्रा समिति एवं विहिप बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शोभायात्रा का शुभारंभ दोपहर 3 बजे से होगा, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। शोभायात्रा का शुभारंभ महात्मानंद की बगीची पुराना शहर से प्रारंभ होकर टाउन चौकी जगन चौराहा सराय गजरा रोड़ डाक खाना चौराहा लाल बाजार पुरानी सब्जी मंडी तोप तिराहा बजरिया होते हुए राम मंदिर गडरपुरा पर भव्य आरती के साथ समापन्न होगी ।
शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों के साथ साथ अखाड़ा शिव बारात आदि की मधुर ध्वनि एवं श्रद्धालुओं का उत्साह देखने योग्य रहेगा। आयोजन को लेकर समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं तथा सुरक्षा एवं व्यवस्था के भी विशेष प्रबंध किए गए हैं।
समिति के संयोजक गिरीश गर्ग ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर शोभायात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया है।























