जैतपुर/आगरा । चित्राहाट में बाह इटावा मार्ग पर कचौराघाट स्थित कमल नयन शीतग्रह के पास सोमवार रात 8 बजे तेज रफ्तार डंपर ने आटो सवारों को रौंद दिया। जिससे फफूंद औरैया के पुरा फकीरे गांव के भगवानदीन की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गये।
चित्राहाट पुलिस के मुताबिक फंफूद औरैया के फकीरे पुरा के भगवानदीन पुत्र महाराज सिंह, अभिषेक, चंद्रप्रकाश, छविकांत, ब्रजेश को चित्राहाट के नगला इमली गांव का अजय आटो से मजदूरी के लिये ला रहा था। कचौराघाट स्थित कमल नयन शीतग्रह पास बाह की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने आटो को टक्कर मार दी। जिससे आटो क्षतिग्रस्त हो गया।
चीख पुकार पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल आटो सवार जैतपुर सीएचसी पर भर्ती कराए, जहां पर चिकित्सक ने भगवानदीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलों को एंबुलेंस से सैफई पीजीआई भेजा है।
प्रभारी निरीक्षक चित्राहाट सीमा सिंह ने बताया कि मृतक एवं घायलों के परिवार को सूचना दे दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बाह की मोर्चरी पर रखवा दिया है।























