जिला नजर| संवाददाता
________________
गुरसरांय/झांसी। नगर में होली के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर भव्य होली मिलन समारोह और फागोत्सव का आयोजन किया गया। विधायक कार्यालय, भाजपा कार्यालय समेत कई स्थानों पर ब्रज भाषा के फाग गीतों, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
भाजपा कार्यालय और विधायक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत, जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नगर व ग्रामीण क्षेत्र के लोग शामिल हुए। सभी ने गले मिलकर प्रेम, एकता और सौहार्द का संदेश दिया।
वहीं पूर्व विधायक बृजेन्द्र कुमार व्यास उर्फ डमडम महाराज भी युवाओं और बच्चों के साथ रंगों में सराबोर नजर आए। स्वर्णकार समाज द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम और भंडारे का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में गुरसरांय थाना परिसर में भी पुलिसकर्मियों और नागरिकों ने शांति व सद्भाव के साथ होली मिलन समारोह मनाया। पूरे नगर में दिनभर होली के रंग, संगीत और उत्साह का माहौल बना रहा।























