जिला नजर | संवाददाता
____________________
अलीगढ़ /इगलास। तहसील इगलास क्षेत्र में इस वर्ष होली का पर्व पूरी तरह शांति, सौहार्द और भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ। पुलिस क्षेत्राधिकारी महेश कुमार और कोतवाली प्रभारी नरेंद्र यादव के कुशल नेतृत्व में पुलिस प्रशासन पूरे त्योहार के दौरान मुस्तैद नजर आया।
वही कस्वा प्रभारी गंगाराम गंगवार ने अपने हमराई हेड कैनिस्टवल जबर सिंह के साथ पूरी बटालियन के साथ सजगता से मुस्तेद नजर आये
होली के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा पहले से ही व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में लगातार गश्त की व्यवस्था की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्वयं क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।वही क्राइम इंस्पेक्टर सुभाष सिंह कठेरिया भी अलर्ट मूड मे मौजूद रहे l
त्योहार के दौरान कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। प्रशासन की सतर्कता और सक्रियता के चलते लोगों ने होली का त्योहार हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया।
स्थानीय लोगों ने भी पुलिस प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होने से लोगों ने बिना किसी भय के त्योहार का आनंद लिया।
पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि आगे भी इसी तरह आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ सभी त्योहारों को मनाएं और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।























