फतेहाबाद/आगरा: फतेहाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 131वां एपिसोड सुना। यह कार्यक्रम बूथ संख्या 304 पर भूमि विकास बैंक के पूर्व अध्यक्ष मुन्नालाल त्यागी के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम के बाद, भाजपा के वरिष्ठ नेता मुन्नालाल त्यागी ने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष निक्की पराशर, सेक्टर संयोजक जितेंद्र (जीतू वर्मा), युवा नेता कान्हा भारद्वाज, शिवम शर्मा और आमोश शर्मा सहित कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वही नगर पंचायत अध्यक्ष बबीता शल्या के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का 131 व एपिसोड सुना।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष बबीता शल्या ने भाजपा कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार की जन कल्याण रूपी योजना को गांव-गांव पहुंचने की अपील की इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि प्रकाश शल्या भाजपा के वरिष्ठ नेता आनंद गुप्ता सभासद प्रतिनिधि सुभाष वर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता





