मथुरा। जनपद मथुरा के बलदेव (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मी नगर जमुनापार में भीम एकता सम्मान मंच द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास एवं गरिमामयी वातावरण में मनाई गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बहुजन समाज पार्टी के मुख्य मंडल प्रभारी (आगरा, अलीगढ़, मेरठ एवं मुरादाबाद) माननीय सूरज सिंह जाटव उपस्थित रहे। उन्होंने बाबा साहेब को नमन करते हुए कहा कि उनकी जयंती केवल उत्सव नहीं, बल्कि समानता, शिक्षा, अधिकार और सामाजिक न्याय के संकल्प का दिवस है।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में बाबा साहेब के अमर संदेश “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” को याद करते हुए कहा कि हमें उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाकर समता और बंधुत्व पर आधारित समाज का निर्माण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने शोषित, वंचित और पीड़ित समाज को आवाज दी और भारतीय संविधान के माध्यम से देश को न्यायपूर्ण दिशा प्रदान की।
उन्होंने आगे कहा कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बाबा साहेब की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए उनके सपनों को साकार करने के लिए निरंतर संघर्षरत हैं। साथ ही उन्होंने आगामी 2027 के चुनावों में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर आगरा मंडल जोन प्रभारी सुरेश बाबू, नरेश सिंह, जिलाध्यक्ष मथुरा जितेन्द्र कर्दम, जिला कोषाध्यक्ष डॉ. हाजी राज, जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रहलाद बाबू, जिला महासचिव पवन बघेल, जिला संयोजक बामसेफ खेमचंद, BVF जिला संयोजक सत्येंद्र कुमार, मथुरा-वृंदावन विधानसभा प्रभारी योगेंद्र सिंह, विधानसभा अध्यक्ष सी.पी. बौद्ध, गोवर्धन विधानसभा अध्यक्ष बबलू कुमेरिया, मुख्तियार सिंह गौतम, विकास भारती, रामबाबू गौतम, शिव कुमार भरंगर, बनवारी लाल कोलना, पवन कुमार, शमसुद्दीन अल्वी, चंद्रपाल प्रधान सहित अनेक गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
बलदेव क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।























