दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। भारतीय जनता पार्टी के घर-घर तिरंगा अभियान के तहत कस्बा फतेहाबाद मे 11 अगस्त मंगलवार को सुबह 10:00 बजे विशाल तिरंगा यात्रा निकल जाएगी फतेहाबाद नगर मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह विशाल तिरंगा यात्रा बैंड बाजो के साथ सुबह 10:00 बजे वाह रोड रतन देवी विद्यालय से प्रारंभ होगी जो सदर बाजार गांधी चौक अंबेडकर चौक होती हुई रोडवेज बस स्टैंड पर जाकर समाप्त होगी उन्होंने बताया कि इस तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रशांत
पौनिया पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार राम सकल सिंह गुर्जर जिला उपाध्यक्ष हरिओम रावत प्रमुख रूप से भाग लेंगे। नगर मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता ने मंगलवार को निकलने वाली विशाल तिरंगा यात्रा में व्यापारीयो माता बहनों और क्षेत्र की जनता की हर घर तिरंगा अभियान में उत्साह के साथ भाग लेने का आग्रह किया है और कह कि तिरंगा देश का गौरव है और देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने की प्रेरणा का स्रोत है इस साल यह अभियान खास महत्व रखता है।
क्योंकि यह राष्ट्रगीत वंदे मातरम की 150 बी वर्षगांठ के साथ हो रहा है 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शुरू हुए हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर साल देश के करोड़ों नागरिक स्वच्छता से राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं इस वर्ष यह अभियान देश भर में 9 अगस्त में प्रारंभ होकर 17 अगस्त तक चलेगा।





















