दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहबाद/आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के पैकेज-1 में संचालन एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बुधवार को टोल प्लाजा 21 किमी स्थित मीटिंग हॉल में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता यूपीडा पीआईयू-1 के अधिशासी अभियंता एस. पी. सिंह ने की। इस दौरान विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य सुरक्षा अधिकारी आर. एन. सिंह, अवर अभियंता आशीष शर्मा, आर. ई. एस. के. चौधरी, टेक्निकल ऑफिसर मोहित पुरी गोस्वामी, एटलस कंपनी के पीएम गजेन्द्र कौल व एसएसडी के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रमोद धनगर उपस्थित रहे।बैठक में थाना फतेहाबाद के एसएचओ विनोद कुमार मिश्रा व चौकी लुहारी प्रभारी देवेन्द्र सिंह ने भी भाग लिया। इंस्पेक्टर द्वारा एक्सप्रेसवे से जुड़े उठाए गए बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा कर समुचित निर्णय लिए गए।
अधिशासी अभियंता एस. पी. सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैठक में लिए गए निर्णयों का कड़ाई से अनुपालन कर एक्सप्रेसवे पर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाए। बैठक में कहा गया कि एक्सप्रेसवे की जाली अगर काटी गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी





















