दैनिक जिला नज़र संवाददाता
कागारौल/आगरा। ताजनगरी आगरा के थानाक्षेत्र कस्बा अकोला में स्मार्ट मीटरों के विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों का गुस्सा उग्र हो गया।
सैकड़ों ग्रामीणों ने घरों से मीटर उखाड़कर देवी मंदिर के पास एकत्र किए और जुलूस निकालते हुए बिजलीघर पहुंचकर उनका ढेर लगा दिया।
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजवीर जवानियां के नेतृत्व में करीब तीन घंटे धरना-प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की गई।
ग्रामीणों ने स्मार्ट मीटरों से बढ़े बिजली बिल और अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए पुराने मीटर बहाल करने की मांग की।
सूचना पर मलपुरा, सैंया व कागारौल थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीओ हिमांशु गुप्ता व जेई वेदप्रकाश भारती को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी गई कि समाधान न होने पर आंदोलन तेज कर चक्का जाम किया जाएगा।





















