मथुरा। जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनगणना-2027 के प्रथम चरण ‘मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’ तथा स्व-गणना को लेकर महत्वपूर्ण बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में जनपद के समस्त चार्ज अधिकारियों को पीपीटी के माध्यम से स्व-गणना, मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 7 मई 2026 से 21 मई 2026 तक आमजन स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन अपनी गणना कर सकेंगे। इसके बाद जनगणना का प्रथम चरण 22 मई से 20 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा, जिसमें मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य संपन्न होगा।उन्होंने कहा कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल प्रक्रिया के तहत मोबाइल एप के माध्यम से कराई जाएगी, जिससे पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित हो सकेगी। जनगणना दो चरणों में होगी, जिसमें पहले चरण में आवास सूचीकरण एवं मकानों की नंबरिंग तथा दूसरे चरण में जनसंख्या गणना की जाएगी।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्व-गणना प्रक्रिया के व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ अधिक से अधिक लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने बताया कि नागरिकों को पहली बार स्व-गणना का विकल्प दिया गया है, जिसके अंतर्गत 33 प्रश्नों के उत्तर स्वयं, परिवार के सदस्य अथवा जन सेवा केंद्र के माध्यम से भरे जा सकेंगे।उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से अपने कर्मचारियों एवं संबंधित लोगों को स्व-गणना के लिए प्रेरित करने को कहा। साथ ही कोटेदारों, ग्राम सचिवों, ग्राम प्रधानों, पुलिसकर्मियों, होमगार्ड्स, पीआरडी जवानों, शिक्षकों, व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों को भी स्व-गणना अभियान से जोड़ने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना देश का अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसके आंकड़ों के आधार पर सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का निर्माण एवं क्रियान्वयन करती है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, त्रुटिरहित एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा, परियोजना निदेशक डीआरडीए अरुण कुमार उपाध्याय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
जनगणना-2027 को लेकर मथुरा में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित,7 मई से शुरू होगी स्व-गणना प्रक्रिया
Previous Articleखेत की मेड को लेकर खूनी संघर्ष,दो युवक गंभीर घायल
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।





















