दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार की रात को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना डौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया।
विगत शनिवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे को चौकी इंचार्ज नदौता डौकी अनुज कुमार नागर को सूचना मिली कि एक्सप्रेसवे के आगरा से लखनऊ जाने वाली लाइन पर किलोमीटर 10.8 के पास एक बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि बाइक पर सवार पंकज पुत्र हरीबाबू उनके पुत्र कुलदीप और पत्नी रामसखी निवासी पोईया थाना खंदोली घायल अवस्था में पड़े थे।
पुलिस और यूपीडा के सुरक्षा अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा भिजवाया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है।























