दैनिक जिला नज़र संवाददाता
फतेहपुर सीकरी/आगरा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत तेहरा रावत के सुआ का बाग़ प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका महिला बीएलओ को पत्नी का नाम काटने का आरोप लगाते हुए मुकेश सिंह नामक व्यक्ति ने भद्दी भाषा का प्रयोग करते हुए महिला बीएलओ से अभद्रता की।
पीड़िता ने थाना सीकरी में प्रार्थनापत्र देते हुए जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
प्राथमिक विद्यालय सुआ का बाग में कार्यरत शिक्षिका बीएलओ यशोदा कुमारी ने थाना सीकरी में तहरीर देते हुए बताया कि गांव तेहरा रावत का एक युवक मुकेश स्कूल में आया और पत्नी का नाम वोटर लिस्ट से काटने की बोलकर गंदी-गंदी गालियां देते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया साथ ही फोन पर सस्पेंड कराने की धमकी दे रहा है।
जबकि मैंने उससे पूछा कि आप लिस्ट चेक कर लो उनका नाम लिस्ट में होगा, पीड़िता बीएलओ ने पूरे प्रकरण से उप जिलाधिकारी को भी अवगत कराया है पुलिस ने बीएलओ को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया है ।





















