दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा: 15 जून को फतेहाबाद-फिरोजाबाद मार्ग पर पुलिस पर हुए पथराव की घटना के बाद भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के तहसील अध्यक्ष अवधेश ठाकुर ने सोमवार को गांव पिन्नापुरा पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने घटना की जानकारी ली और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
अवधेश ठाकुर ने कहा कि किसी भी दोषी के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन निर्दोष लोगों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर वास्तविक दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की।
इस दौरान गोविंद शेथिया, रामलाल वर्मा, छोटेलाल वर्मा, मुन्नालाल, वासुदेव, चंद्रमोहन और भारत सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।





















