दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। समाजवादी पार्टी द्वारा प्रमोद वर्मा को समाजवादी पार्टी युवा जनसभा का फतेहाबाद ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने पर उनके समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई।
उनके समर्थकों द्वारा प्रमोद वर्मा को समाजवादी पार्टी का युवा जनसभा का ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर प्रमोद वर्मा ने कहा कि पार्टी द्वारा जिस विश्वास के साथ मुझे जिम्मेदारी सौंप गई है उसे मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का काम करूंगा। उन्होंने कहा मेरा एकमात्र लक्ष्य सभी को साथ लेकर पार्टी को मजबूत करना होगा।
बधाई देने वाले में प्रमुख रूप से पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शैलेश यादव समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश शर्मा समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष सौरभ शर्मा डॉक्टर रामसेवक समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष असलम खान नीरज चक सुनील नीलम ऋषि वाल्मीकि सुरेश गुर्जर आदि।





















