जिला नजर ब्यूरो चीफ संजय भारद्वाज
खैर/अलीगढ। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पेट्रोल पंप के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तेज रफ्तार कार ने ओवरटेक के दौरान एक ऑटो में टक्कर मार दी।
हादसे में दो बच्चों सहित कुल तीन लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार ओवरटेक करते समय अनियंत्रित हो गई और सामने चल रहे ऑटो से टकरा गई।

टक्कर के बाद मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है तथा घटना की जांच की जा रही है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और यातायात व्यवस्था सख्त करने की मांग की है।





















