जिला नजर संवाददाता
एटा। कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्वेताभ पाण्डेय द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई।
गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच की गई। साथ ही क्षेत्र में स्थित देशी शराब की दुकानों एवं सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण कर उनकी कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं दुकानदारों को सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने तथा सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय एवं सही स्थिति में रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गश्त का उद्देश्य क्षेत्र में शांति, कानून व्यवस्था एवं जनसुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाना है।पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत दिखाई दिया।





















