मथुरा। वंशी अवतार श्रीहित हरिवंश चन्द्र महाप्रभु की जन्मभूमि हिताचार्य पीठ (श्रीजी मंदिर) बाद ग्राम में शनिवार को महाप्रभु का ‘छठी उत्सव’ अगाध श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर समूचा मंदिर प्रांगण श्रीराधा नाम संकीर्तन और बधाई गायन व भजनों से सराबोर नजर आया। उत्सव का शुभारंभ पारंपरिक समाज गायन के साथ हुआ। वृंदावन और देश के अलग-अलग प्रान्तों से आए भक्तों ने मधुर वाणी में हरिवंश महाप्रभु के प्राकट्य और छठी की बधाई के पदों का गान किया। जैसे ही बाद ग्राम के समाजियों ने “आवौरी मिलि छठी पुजावौ” के पद गाए गए, मंदिर प्रांगण में उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो गए एवं सखियों ने अद्भुत नृत्य किया। महामंडलेश्वर श्रीमहंत श्रीहित लाड़िली शरण महाराज के पावन सानिध्य में छठी उत्सव संपन्न हुआ।कार्यक्रम की गरिमा पर प्रकाश डालते हुए हिताचार्य पीठ के महंत शरण महाराज ने कहा कि हरिवंश महाप्रभु के इस छठी उत्सव में बड़ी संख्या में महामंडलेश्वर और संत-महंतों का आगमन हिताचार्य पीठ में हुआ है, संतों के आशीर्वाद और भक्तों के निस्वार्थ प्रेम ने इस उत्सव को अलौकिक स्वरूप प्रदान किया है। संतों के पावन सानिध्य ने छठी उत्सव को दिव्य एवं भव्य बनाया है। छठी उत्सव में आए सभी भक्तों ने विशेष प्रसादी ग्रहण की है। मीडिया प्रभारी दिनेश सिंह तरकर ने बताया कि उत्सव में सम्मिलित होने के लिए विभिन्न राज्यों से हजारों की संख्या में भक्त बाद ग्राम पहुचे हैं,छठी उत्सव के संपन्न होने के साथ ही हिताचार्य पीठ में अब ‘दषोठन महोत्सव’ की तैयारिया शुरू हो गई हैं। इस आगामी कार्यक्रम में प्राचीन परंपरा के अनुसार होने वाला ‘ढाँढ़-ढाँढ़िन’ का नृत्य मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेगा।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
हिताचार्य पीठ में धूमधाम से मनाया हरिवंश महाप्रभु का छठी उत्सव
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।





















