मथुरा। शहर में बढ़ती स्टंटबाजी और मॉडिफाइड वाहनों के खिलाफ बड़ी खबर सामने आई है। बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति (रजि. उत्तर प्रदेश) के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने यातायात पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार तिवारी को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की। ताजा अपडेट के मुताबिक, ज्ञापन मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल चेकिंग अभियान शुरू कर दिया।ज्ञापन में समिति ने खुलासा किया कि पिछले कुछ समय से मथुरा में युवा मॉडिफाइड कारों, खासकर थार और स्कॉर्पियो से खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। इन स्टंट्स के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिससे अन्य युवाओं में गलत संदेश जा रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है।इसके अलावा बुलेट और अन्य मोटरसाइकिलों में अवैध साइलेंसर लगाकर तेज और विस्फोट जैसी आवाजें निकाली जा रही हैं, जिससे आम नागरिकों, खासकर महिलाओं और बुजुर्गों में भय का माहौल बन रहा है। कई वाहनों पर मानकों के विपरीत जाति सूचक शब्दों वाली नंबर प्लेट भी लगाई जा रही हैं, जो मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन है।समिति ने स्टेट बैंक चौराहे पर रॉन्ग साइड से निकलने वाले वाहनों की समस्या को भी गंभीर बताया,जहां आए दिन दुर्घटनाएं और जाम की स्थिति बनी रहती है। ज्ञापन में मांग की गई कि मॉडिफाइड वाहनों, गलत नंबर प्लेट और स्टंटबाजी के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाए।ज्ञापन स्वीकार करते हुए यातायात पुलिस अधीक्षक ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद सीओ यातायात आशीष शर्मा के नेतृत्व में पूरे शहर में गहन चेकिंग अभियान चलाया जायेगा,जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान और सीज की कार्रवाई भी होगी।प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई आश्वासन से साफ संकेत मिल रहा है कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर अब सख्ती बढ़ेगी।आने वाले दिनों में ऐसे अभियानों से शहर में यातायात व्यवस्था और सुरक्षा में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
मथुरा में मॉडिफाइड साइलेंसर और स्टंटबाजी पर शिकंजा,ज्ञापन के बाद पुलिस एक्शन का इंतजार
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।





















